पलामू, अप्रैल 8 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी समीरा एस ने बुधवार को पलामू समाहरणालय में जनगणना-2027 संबंधित समीक्षा बैठक कर कार्य प्रगति एवं आगामी योजना की तैयारी को लेकर विमर्श किया। उपायुक्त ने सीएमएमएस पोर्टल पर जनगणना संबंधित किए जा रहे कार्यों की चार्जवार समीक्षा की और सभी चार्ज अधिकारियों (ग्रामीण/ नगरीय) को मकान सूचीकरण ब्लाक (एचएलबी) मैपिंग कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना 2027 पहली बार डिजिटल माध्यम से की जाएगी। जनगणना सीएमएमएस पोर्टल, स्व गणना पोर्टल, मोबाइल ऐप के माध्यम से विभिन्न चरणो में किया जाएगा। इसलिए स्व गणना के विषय में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें ताकि जनगणना में आम लोगों की भागीदारी को बढ़ाया जा सके।उपायुक्त ने चार्...