लखीसराय, मार्च 12 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र के अंतिम दिन अधिकारियों एवं कर्मियों को आधुनिक तकनीक, मोबाइल ऐप और डेटा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना में उपयोग किए जाने वाले मोबाइल ऐप और उसकी प्रमुख विशेषताओं का सिद्धांत एवं डेमो के माध्यम से विस्तृत अवलोकन कराया गया। इसमें एचएलओ (HLO) प्रश्नावली के प्रश्न संख्या 1 से 34 तक को भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही एचएलओ पर्यवेक्षक ऐप के माध्यम से डेटा सत्यापन की प्रक्रिया और उसमें पर्यवेक्षक की भूमिका को भी स्पष्ट किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.