बलरामपुर, मई 4 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत व अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 36 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को मकान सूचीकरण के साथ गणना की तकनीकी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि 6 मई से 21 मई तक नागरिक पोर्टल पर स्व-गणना कर 11 अंकों की विशिष्ट एसई आईडी प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से प्रशिक्षित कर्मी घर-घर जाकर मकान गणना कार्य प्रारंभ करेंगे। अधिकारियों ने जनगणना को राष्ट्र विकास की मजबूत नींव बताते हुए नागरिकों से सही जानकारी देकर पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

हिंदी हि...