सीवान, मई 12 -- दरौंदा ,एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में जनगणना 2027 को लेकर सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 में शिथिलता बरतने वाले 87 प्रगणकों को नोटिसबैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता अपर चार्ज पदाधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन ने की। बैठक में जनगणना कार्य में सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए सभी सुपरवाइजरों को सोमवार शाम तक अपने-अपने एचएलबी क्षेत्र में "शून्य" स्थिति समाप्त करने का सख्त निर्देश दिया गया। बीईओ सौरभ सुमन ने स्पष्ट कहा कि जिन सुपरवाइजरों के क्षेत्र में अब भी कार्य शुरू नहीं होगा, उनके खिलाफ 12 मई से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- जनगणना : प्रगणकों और पर्यवेक्...