गिरडीह, अप्रैल 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) को लेकर जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये फील्ड ट्रेनर्स, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य जनगणना 2027 प्रथम चरण को सफलतापूर्वक एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराना था। डीसी ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं और नीतियों का निर्माण करती है। मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) जनगणना का आधारभूत चरण है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ पूरा करना आवश्यक है। कहा कि जनगणना के दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.