सिद्धार्थ, फरवरी 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को सिद्धार्थ सभागार में डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों को समय से व त्रुटिरहित ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। जनगणना निदेशालय, उत्तर प्रदेश से नियुक्त नोडल अधिकारी नागेन्द्र यादव ने बताया कि यह देश की 16वीं व स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि जनगणना गांव, वार्ड और शहर स्तर के आधिकारिक आंकड़ों का एकमात्र स्रोत है। कार्यक्रम के अनुसार 24 से 27 फरवरी 2026 तक मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण होगा। 31 मार्च 2026 तक फील्ड ट्रेनर, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी तथा 15 मई तक उनका प्रशिक्षण पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में 22 मई से...