अररिया, अप्रैल 23 -- जोकीहाट, (एस)। नगर पंचायत स्थित प्लस टू हाईस्कूल में बुधवार को जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए चौथे बैच नंबर 31770 के प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अतीउर्रहमान और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शकूर आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अतीउर्रहमान ने कहा कि जनगणना का कार्य राष्ट्र के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्माण के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्य सीधे तौर पर राष्ट्र हित से जुड़ा है, इसलिए सभी प्रगणक और सुपरवाइजर पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव...