सीवान, अप्रैल 20 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के एस एस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। यह प्रशिक्षण 16 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक निर्धारित है। जबकि विशेष सत्र 25 अप्रैल तक संचालित किए जा रहे हैं। रविवार को इसके दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ। चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार विशाल ने बताया कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसके आंकड़े देश की भविष्य की योजनाओं का आधार बनते हैं। उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता का आकलन किया और स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि प्रपत्र भरने में किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर नौ दिवसीय प्रशिक्षण जारी वे सभी बैचों में जाकर चल रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.