हाजीपुर, अप्रैल 15 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर प्रगणकों और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण की शुरुआत सोमवार, 13 अप्रैल से हो गई है। यह प्रशिक्षण शिव सागर विद्या मंदिर, रामदौली, बिदूपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बिदुपुर, कुमार मनीष भारद्वाज ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जनगणना कार्य निदेशालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित इस प्रशिक्षण में कुल 582 प्रगणकों और 97 सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्य 8 फील्ड ट्रेनरों द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: डिजिटल डेटा संग्रहित करने पर जोर इस दौरान प्रतिभागियों को जनगणना के प्रथम चरण 1 मई से 31 मई तक ...