किशनगंज, अप्रैल 12 -- पोठिया। निज संवाददाता भारतीय जनगणना वर्ष 2027 को लेकर प्रखंड स्तर पर सभी तैयारी की जा रही है। पोठिया प्रखंड में चार चरणों में 497 प्रगणको को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक जारी रहेगी। प्रत्येक चरण में 160 प्रगणकों की प्रशिक्षण पूरी की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय से प्राप्त निर्देशानुसार भारतीय जनगणना 2027 की सफल संचलन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु प्रखंड स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्य प्रखंड के अलग अलग दो स्थानों पर कराई जाएगी। जिसमे प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन तथा 2 प्रोजेक्ट आजाद उच्य विद्यालय पोठिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...