सीवान, अप्रैल 12 -- सिसवन। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर सभी पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार ने की। बैठक के दौरान बीडीओ ने जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...