सीवान, अप्रैल 29 -- सिसवन। प्रखंड में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर अंबेडकर भवन में सभी पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार ने की। बीडीओ ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी पर्यवेक्षकों को स्वगणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया समझाना और जनगणना 2027 के मूल उद्देश्यों को घर-घर तक पहुंचाना है। जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की नीतियों और विकास योजनाओं का आधार है। बैठक में पर्यवेक्षकों को ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, आंकड़ों की शुद्धता और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीणों को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 प्रशिक्षण का अनुश्रवण इस मौके पर पर्यवेक्षक और कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें-...