शाहजहांपुर, मई 10 -- शाहजहांपुर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रही मकान गणना को लेकर खेल विभाग की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान सात मई से 21 मई तक चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, खेल संघों, अभिभावकों, खेल अकादमी संचालकों, योग संस्थानों और खेल प्रेमियों को स्वयं गणना के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि मकान गणना किस प्रकार चरणबद्ध तरीके से करनी है। अधिकारियों ने स्वयं गणना से संबंधित लिंक की जानकारी देते हुए प्रक्रिया की विस्तृत ब्रीफिंग भी की। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि मकान गणना से जुड़ी सभी सूचनाएं और गणना के बाद प्राप्त होने वाला अंक पूरी तरह गोपनीय रहेगा। यह भी पढ़ें- गांधी स्टेडियम में जनपदीय अफसरों ने कराई स्वगण...