मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- मिर्जापुर। जनगणना-2027 को सफल और त्रुटिरहित बनाने के लिए डीएम पवन कुमार गंगवार ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी और सभी एसडीएम व बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्र के प्रभारी रहेंगे। उन्होने बताया कि 20 अप्रैल से तहसील व ब्लॉक स्तर पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं 18 अप्रैल को अधिकारियों को कलक्ट्रेट में प्रशिक्षित किया जाएगा। जनगणना पूरी तरह मोबाइल एप के माध्यम से पेपरलेस तरीके से होगी। डीएम ने निर्देश दिए कि तकनीकी रूप से दक्ष कर्मियों की तैनाती की जाए और समय से सभी तैयारियां पूरी की जाएं। बैठक में एडीएम अजय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...