बेगुसराय, अप्रैल 22 -- बरौनी। मध्य विद्यालय शोकहरा में भारत की जनगणना 2027 के लिए पर्यवेक्षक व प्रगणक का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण जारी है । पहले चरण मे मकान सूचीकरण का काम होगा। इसके बाद 34 सवालों से आम जनता का सामना होगा। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद बरौनी के अंतर्गत कुल 31 वार्ड मे जनगणना 2027 के लिए कुल 161 ब्लॉक बनाये गए है। इसको 161 प्रगणक व 27 पर्यवेक्षक के द्वारा सम्पादित किया जाएगा। 9 दिनों मे कुल 5 बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। गत 16 अप्रैल से नगर परिषद बरौनी के जनगणना कर्मी का प्रशिक्षण अनवरत जारी है।प्रशिक्षक चंदन कुमार, सौरभ कुमार, कौशल कांत, हीरा कुमार, मो. तौसीफ़ फारुकी व कुणाल कुमार ने बताया कि आधिकारियों के निगरानी में यह प्रशिक्षण चल रहा है। यह भी पढ़ें- प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का चौथे चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.