पाकुड़, अप्रैल 29 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में आगामी जनगणना 2027 के कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु वीर कुंवर सिंह भवन में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 27 अप्रैल 2026 से 9 मई 2026 तक चलेगा। जिला सांख्यिकी कार्यालय द्वारा नियुक्त फील्ड ट्रेनर विनोद कुमार सिंह और मोहम्मद मोबशशीर हुसैन द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से मकानों का सूचीकरण, यूनिट आइडेंटिफिकेशन और द्वितीय चरण में नागरिकों की गणना व ऑनलाइन डेटा सबमिशन की तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी जा रही है।मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, जनगणना चार्ज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी सहित नगर परिषद के कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण को गंभ...