फरीदाबाद, जुलाई 23 -- फरीदाबाद। जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हैंडबुक (डीसीएचबी) तैयार करने के कार्य को प्रभावी और त्रुटिरहित बनाने के लिए वीरवार को सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण में पटवारियों और अन्य फील्ड फंक्शनरीज ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना अधिकारी प्रशांत शर्मा ने प्रतिभागियों को जिला जनगणना हैंडबुक की अवधारणा, उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। साथ ही जनगणना कार्य में उपयोग होने वाली मोबाइल एप्लीकेशन और वेब पोर्टल के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि फील्ड स्तर पर डेटा संग्रहण और अपलोडिंग का कार्य सुचारु रूप से किया जा सके। अधिकारियों ने फील्ड सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली, आंकड़ों के संग्रह की प्रक्रिया, निर्धारित प्...