रांची, मई 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। डिजिटल माध्यम से पहली बार हो रही जनगणना के पहले चरण में स्व-गणना के बाद घर-घर सर्वे का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। घर-घर सर्वे का काम 14 जून तक चलेगा। इसके तहत मकानों के सूचीककरण का कार्य किया जाएगा। राज्य के 24 जिलों में 65,001 प्रगणक और 10,858 पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना करने का कार्य करेंगे। इस चरण में सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक कुल 33 प्रश्नों की जानकारी लेंगे। बता दें कि मकान सूचीकरण का कार्य भी जनगणना का पहला चरण है। दूसरा और अंतिम चरण फरवरी 2027 में होगा, जिसमें जनसंख्या की गणना की जाएगी।जनगणना यह भी पढ़ें- 418 एचएलबी खंडों में किया जा रहा मकानों का सूचीकरण निदेशालय के अनुसार शुरू हुए घर-घर सर्वे में सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने अधीन आवंटित घरों की गिनती, उन्हें न...