चतरा, मई 2 -- चतरा संवाददाता। जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं भवन गणना के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया का शुक्रवार को जिले में विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद, चतरा लोकसभा क्षेत्र कालीचरण सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय में स्वयं सेल्फ एन्यूमरेशन कर अभियान की शुरुआत की। चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने भी अपने आवास पर सेल्फ एन्यूमरेशन करते हुए इस राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता सुनिश्चित की। वहीं उपायुक्त श्री रवि आनंद ने गोपनीय शाखा में सेल्फ एन्यूमरेशन करते हुए जिले में इस प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया। अनुमंडल पदाधिकारी, चतरा जहूर आलम ने भी अपने आवास पर सेल्फ एन्यूमरेशन कर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। यह भी पढ़ें- राज्यपाल ने स्वगणना प्रक्रिया का किया शुभारंभ यह भी पढ़ें- आम जनमानस के भविष्य को सही द...