शामली, जून 6 -- शामली। जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य में शामली जनपद ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 95.74 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर बांदा जिले के बाद शामली जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रथम स्थान बांदा जिले ने प्राप्त किया है। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रशिक्षित प्रगणक अपने आवंटित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मकानों की नंबरिंग कर उनका विस्तृत विवरण एकत्र कर रहे हैं।प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं डीएम आलोक यादव ने बताया कि सभी उप जिलाधिकारियों और चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनगणना का कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। यह भी पढ़ें- Census 2027: भ...