गोपालगंज, मार्च 12 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शहर स्थित जिला परिषद के सभागार में सांख्यिकी विभाग गोपालगंज द्वारा गुरुवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमें मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के संबंध में जनगणना अधिकारियों को कई बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलास्तरीय पदाधिकारियों, सभी चार्ज जनगणना अधिकारियों व अपर चार्च जनगणना अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। राज्यस्तर से आए मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षुओं को बताया कि जनगणना का पूरा कार्य पूर्ण रूप से डिजिटल मोड में जनगणना निदेशालय द्वारा विकास मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। सभी प्रगणकों को चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा जीपीएस आधारित नक्शे पर गणना ब्लॉक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.