जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुरू
शामली, अप्रैल 24 -- थानाभवन। नगर पंचायत थानाभवन के मीटिंग हॉल में गुरुवार को जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए तीन दिवसीय सुपरवाइजर एवं प्रगणक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार जैसी योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सटीक और पारदर्शी आंकड़े ही क्षेत्र के समुचित विकास को सुनिश्चित करते हैं।उन्होंने सभी सुपरवाइजर और प्रगणकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.