फतेहपुर, जुलाई 21 -- फतेहपुर, संवाददाता। जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का काम पूरा होने के बाद अब प्रगणकों व सुपरवाइजरों के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में तहसीलदार सदर एवं जनगणना चार्ज अधिकारी की ओर से जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी अपने-अपने ब्लॉकों के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के बैंक खातों का सत्यापित विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए पासबुक की स्पष्ट छायाप्रति, बैंक का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड, मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। साथ ही सुपरवाइजरों से उनके सुपरवाइजरी सर्किल से संबंधित विवरण भी संलग्न करने को कहा गया है। तहसीलदार ने निर्देश दि...