लखीसराय, अगस्त 18 -- कजरा, एक संवाददाता। भारत की जनगणना-2027 के सफल, समयबद्ध एवं सुचारु संचालन को लेकर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के स्थानांतरण पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। यह भी पढ़ें- बिहार में जनगणना को लेकर बड़ा आदेश; इन अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगी रोकमहत्वपूर्ण निर्देश विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को 31 मार्च 2027 तक वर्तमान पदस्थापन स्थल पर बनाए रखा जाए। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जनगणना कोषांग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जनगणना-2027 का कार्य जनगणना अधिनियम, 1948 एवं जनगणना नियमावली, 1990 के प्रावधानों के तहत राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसे निर...