भागलपुर, मई 22 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। जनगणना 2027 की सफलता के लिए प्रखंड प्रशासन ने सारी ताकतें झोंक दी है। सहायक गणना पदाधिकारी सह बीसीओ आशीष कुमार ने बताया कि अबतक 481 में से 462 एचएलबी मकान गणना का कार्य पूरा कर 72 हजार 200 मकानों की गणना 96 प्रतिशत की जा चुकी है। जबकि शेष बचे 19 एचएलबी में दो दिनों के अंदर मकान गणना का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक तीन घंटे पर कार्य प्रगति की समीक्षा की जा रही है। यह भी पढ़ें- जनगणना नीति निर्माण की रीढ़: डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...