गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मई-जून 2026 में होने वाले मकान सूचीकरण को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सभी अवर अभियंताओं (निर्माण) को अपने-अपने वार्डों में मानक के अनुसार गणना ब्लॉक गठित कर उनका मानचित्र एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है।गौरव सिंह सोगरवाल के मुताबिक प्रत्येक गणना ब्लॉक में लगभग 180 से 200 मकान अथवा 700 से 800 व्यक्तियों की आबादी को शामिल किया जाएगा। ब्लॉकों का गठन प्राकृतिक और प्रशासनिक सीमाओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। यदि किसी वार्ड में मानक के अनुसार ब्लॉक बनाने के बाद करीब 100 मकान शेष रह जाते हैं, तो उन मकानों का अलग से एक गणना ब्लॉक बनाया जाएगा। नगर आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया...