पलामू, मई 8 -- मेदिनीनगर। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर हैदरनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ विश्व प्रताप मालवा की अध्यक्षता में 12 पंचायतों के मुखियों के साथ बैठक कर रूपरेखा पर विमर्श किया गया। बीडीओ ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। सरकारी योजनाओं की रूपरेखा, संसाधनों का वितरण और क्षेत्रीय विकास की प्राथमिकताएं जनगणना के आंकड़ों पर निर्भर करती हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से गांव स्तर पर लोगों को जागरूक करने एवं प्रगणकों को सहयोग देने की अपील की। बैठक में बताया गया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाया गया है। प्रथम चरण में 1 मई से 15 मई तक घर के मुखिया मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं अपना विवरण दर्ज करेंगे, जबकि दूसरे चरण में 15 मई से 14 जून तक मकानों का सूचीकरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मकान सूचीबद्ध करने...