मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- गुरुवार को जिला पंचायत के सभागार में एडीएम राजस्व एवं वित्त गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनगणना कार्य से संबंधित समस्त चार्ज अधिकारी, उपजिलाधिकारीगण एवं नामित जनगणना सहायकों को विस्तृत रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय से आए पदाधिकारी आशुतोष कुमार, गौरव कुमार तथा ज्योति नामदेव द्वारा जनगणना की प्रक्रिया, उद्देश्य, तकनीकी प्रावधानों एवं अद्यतन दिशा-निर्देशों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 देश की जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आवासीय स्थिति, साक्षरता, रोजगार एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के संकलन का व्यापक अभियान है। जिसके आधार पर विभिन्न शासक...