बांका, मार्च 13 -- बांका, एक संवाददाता। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में व्यापक स्तर पर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी सह प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में जिले के सभी चार्ज पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरूवार को शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पदाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकायों के प्रभार पदाधिकारी तथा संबंधित तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 09:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ...