गुमला, मार्च 10 -- गुमला, संवाददाता । जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी शशिंद्र कुमार बड़ाईक ने की। इस दौरान सभी प्रखंडों के सहायक चार्ज पदाधिकारियों के साथ प्रखंड स्तर पर चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई तथा जनगणना कार्य के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अवर जनगणना पदाधिकारी ने एचएलबी क्रियेशन से संबंधित प्रक्रियाओं और आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी सह उप जिला जनगणना पदाधिकारी ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए विद्यालयों के शिक्षकों को प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया जाएगा।पदाधिकारियों ने सभी...