सोनभद्र, मार्च 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डायट परिसर स्थित मदन मोहन मालवीय सभागार में सोमवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, आवासीय स्थिति और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों से संबंधित सटीक आंकड़े एकत्र किए जाते हैं। इसलिए सभी कार्मिकों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक संचालित किया जाएगा। इसके लिए पहले फील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.