सासाराम, जुलाई 15 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत बुधवार को जिला समाहरणालय स्थित जनता दरबार सभागार में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) के लिए क्षेत्रीय कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 25 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय कर्मियों और चार्ज पदाधिकारियों को जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...