जमुई, अप्रैल 8 -- सोनो। निज संवाददाता जनगणना 2027 को लेकर जिले में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। जनगणना प्रक्रिया का शुभारंभ प्रथम चरण 2 मई से 31 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य के साथ होगा। इसके लिए जिले में कुल 7675 प्रगणक और पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। इनमें नगर क्षेत्रों में 373 और ग्रामीण क्षेत्रों में 7302 कर्मियों की तैनाती की गई है।प्रगणकों को प्रशिक्षित करने के लिए 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे। की जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिससे प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा।जिला सांख्यिकी विभाग के अनुसार, पहले नगर क्षेत्र में 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में 60 फील्ड ट्रेनर इस प्रशिक्षण को संचालित करेंगे, ताकि डिजिटल उपकरणों और ऐप के उपयोग में कोई परेशानी न हो।जनगणना ...