शाहजहांपुर, मई 8 -- भारत की जनगणना 2027 अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर अर्चना वर्मा ने स्वयं अभियान से जुड़कर नगरवासियों को जनगणना में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और इसके आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करती है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के भविष्य की योजना बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त आरती सिंह, सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार, पार्षद प्रतिनिधि अमित गुप्ता, समाजसेवी शालिनी मिश्रा एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: प्रथम चरण में 'सेल्फ एन्यूमरेशन' प्रक्रिया का शुभारंभ...