मेरठ, अप्रैल 7 -- आगामी जनगणना-2027 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भारत के महारजिस्ट्रार की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जनगणना अधिनियम-1948 की धारा 8(1) के तहत प्रगणकों को मकान सूचीकरण के दौरान नागरिकों से 33 महत्वपूर्ण प्रश्न पूछने के लिए अधिकृत किया गया है। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। वैसे आम लोग सीधे पोर्टल पर भी जानकारी दे सकते हैं। जिला जनगणना अधिकारी के अनुसार 17 अप्रैल से पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। आम जनता के लिए यह पोर्टल 17 अप्रैल से यह चालू हो जाएगा। ​सरकारी रजिस्टर में दर्ज होगा आपके घर का हर कोनाजनगणना-2027 की तैयारी अब तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि डेटा ही असली पावर है। इसी मंत्र के साथ प्रशासन आगामी जनगणना-2027 के लिए कमर कस चुकी है। इस बार जनगणना केवल इंसा...