बिजनौर, मार्च 9 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जनगणना 2027 के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर्स का चयन और उनकी नियुक्ति की जा चुकी है। साथ ही सीएमएमएस पोर्टल पर जिला एवं चार्ज के लिए यूजर आईडी बनाने का कार्य तथा फील्ड ट्रेनर्स का चयन एवं नियुक्ति का काम भी पूर्ण हो चुका है। बताया कि सीएमएमएस पोर्टल पर फील्ड ट्रेनर्स के लिए यूजर आईडी बनाना तथा फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के लिए सीएमएमएस पोर्टल पर प्रशिक्षण बैच बनाने का कार्य प्रगति पर है, जो 15 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनगणना 2027 के कार्यान्वयन एवं संचालन के लिए जिला स्तरीय जनगणना समिति की बैठक हुई। डीएम ने निर्देशित किया कि मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना के लिए निर्धारित की गई टाइमलाइन के अनुसार सभी कार्य पूर्ण गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.