बिहारशरीफ, अप्रैल 18 -- जनगणना 2027 : एक मोबाइल नंबर से एक ही परिवार की हो सकेगी स्वगणना स्वयं एक मई तक लोग पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे ब्योरा जिले में 5399 प्रगणक व 923 पर्यवेक्षकों की लगी ड्यूटी 2 से 31 मई तक प्रगणक डोर-टू-डोर जाकर इकट्ठा करेंगे जानकारी पोर्टल का सर्वर ठीक से नहीं कर रहा काम, लोगों को हो रही परेशानी फोटो : ट्रेनिंग : जगनणना के लिए ट्रेनिंग प्राप्त करते प्रगणक। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनगणना-2027 के लिए बड़ी संख्या में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वगणना के लिए 17 अप्रैल से वेब पोर्टल चालू हो चुका है। लोग स्वयं से वेब पोर्टल se.census.gov.in पर एक मई तक ब्योरा अपलोड कर सकते हैं। पोर्टल में आम लोग किसी भी स्थान से ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी, 33 मूलभूत प्रश्नों का जवाब इंट्र...