मेरठ, अप्रैल 7 -- आगामी 'जनगणना-2027' को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। मंगलवार को विकास भवन सभागार में डीएम डा.वीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में सभी विभागों को अपनी कमर कसने के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​डीएम ने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। खास बात यह है कि इतिहास में पहली बार नागरिकों को 'स्वगणना' का विकल्प दिया जा रहा है, जिससे वे स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। ​जनगणना को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 120 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब यह ट्रेनर आगामी 16 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच जिले के 7,516 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इस तरह कुल 7636 कर्मचा...