बांका, अप्रैल 15 -- बांका, एक संवाददाता। भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य बिहार राज्य में निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 02 मई 2026 से 31 मई 2026 के बीच संपन्न किया जाएगा। इस चरण में आम नागरिकों की सुविधा के लिए स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक नागरिक दिनांक 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 के बीच पोर्टल https://se.census.gov.in पर लॉगिन कर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इसे करने के उपरांत एक आईडी जनरेट होगी। बांका जिला प्रशासन ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस आईडी को सुरक्षित रखें एवं अपने घर आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: डिजिटल डेटा संग्रहित करने पर जोर प्रगणक द्वारा ...