लखीसराय, फरवरी 27 -- जनगणना 2027: तैनात कर्मियों का बिना अनुमति नहीं होगा तबादला कजरा, एक संवाददाता। वर्ष 2027 में प्रस्तावित देशव्यापी जनगणना को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (जनगणना कोषांग) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों का तबादला बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के नहीं किया जा सकेगा। यह आदेश उनकी नियुक्ति तिथि से लेकर जनगणना कार्य की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। केंद्र सरकार ने जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत वर्ष 2027 में देशव्यापी जनगणना कराने की अधिसूचना जारी की है। इसके सफल और समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्थिरता को प्राथमिकता दी है। जनगणना नियमावली, 1990 के नियम-8 (vi) के अंतर्गत राज्य सरकार ने स्पष्ट क...