बेगुसराय, जुलाई 16 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों के अंतर्गत गुरुवार को डीआरडीए सभागार में जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के डिजिटल डेटा संग्रहण से संबंधित फील्ड फंक्शनरी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण विभिन्न बैचों में 16 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रथम दिन आयोजित प्रशिक्षण में बेगूसराय सदर प्रखंड के चार्ज अधिकारी एवं फील्ड फंक्शनरी ने भाग लिया। भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त के निर्देशों के आलोक में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना-2027 से संबंधित कार्यों, डिजिटल प्रणाली, डेटा संकलन की प्रक्रिया तथा आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में फील्ड कर्मियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना है। नोडल अधिकारी-सह-अ...