किशनगंज, अप्रैल 14 -- ठाकुरगंज। जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को लेकर स्थानीय उच्च विद्यालय, ठाकुरगंज में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार की मौजूदगी में प्रगणकों को 'एचएलओ मोबाइल ऐप' के जरिए डेटा प्रविष्टि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि आगामी जनगणना पूरी तरह पेपरलेस होगी और सभी आंकड़े स्मार्टफोन के माध्यम से एकत्र किए जाएंगे।प्रशिक्षण सत्र में मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, घर-घर सर्वेक्षण और 33 बिंदुओं वाली प्रश्नावली को सही तरीके से भरने की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- जनगणना 2...