मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- वर्ष 2027 की प्रस्तावित जनगणना की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एडीएम वित्त एंव राजस्व के नेतृत्व में तहसील खतौली के ग्राम खानजहाँपुर में फील्ड ट्रेनरों को ग्रांउड स्थल पर अभ्यास कराया गया है। इस दौरान जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत होम मैपिंग एवं हाउस लिस्टिंग से संबंधित प्रशिक्षणात्मक अभ्यास कराया गया। जिससे आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके। एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर फील्ड ट्रेनरों द्वारा किए जा रहे अभ्यास कार्य का निरीक्षण किया तथा जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने बताया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से स...