नैनीताल, अप्रैल 6 -- नैनीताल, संवाददाता। आगामी 25 अप्रैल से शुरू होने वाले जनगणना कार्य के प्रथम चरण के तहत जिले के सभी तहसील एवं नगर क्षेत्रों में कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण विभिन्न बैचों में सम्पन्न कराया गया। नैनीताल नगरीय क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य संपत्ति विभाग के सभागार में अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इसके अलावा भीमताल, धारी और रामनगर सहित अन्य स्थानों पर भी जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एडीएम ने जानकारी दी कि प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण करते हुए उनकी गणना की जाएगी। यह पूरा कार्य डिजिटल ऐप के माध्यम से संपन्न होगा। उन्होंने संस्थागत एवं गैर-संस्थागत परिवारों की पहचान और मकानों के चिह्नीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया। भीमताल स्थित शिक्षण प्रशिक्षण स...