लोहरदगा, अगस्त 13 -- लोहरदगा,संवाददाता। लोहरदगा जिले में जनगणना हस्त पुस्तिका-2027 के कार्य को त्रुटिरहित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में चार्ज पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी जितेंद्र मुंडा ने सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी आंकड़ों को पूर्ण सटीकता और निर्धारित समयसीमा के भीतर दर्ज करने का निर्देश दिया। हस्तपुस्तिका से संबंधित कार्य आधुनिक मोबाइल ऐप और विशेष वेब पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। आंकड़ों के संकलन के लिए संदर्भ तिथि 31 दिसंबर 20...