हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। जनगणना से पहले हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के भवनों की गणना की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को नगर निगम सभागार में फिल्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया है। बताया गया कि निगम क्षेत्र में 24 अप्रैल से 25 मई तक भवनों की गणना का काम किया जाएगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक जनसंख्या को जानने के लिए जनगणना का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को मास्टर ट्रेनर ने फिल्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया। इस दौरान नोडल अधिकारी नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र में लोगों से पहले भवनों की गणना की जाएगी। इसके लिए 24 अप्रैल से 25 मई तक टीम काम करेगी। इस दौरान घरेलू के साथ व्यवसायिक भवनों की गणना की जाएगी। बताया कि लोग पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी भी दर्ज कर सकते हैं। वहीं प्...