उरई, मई 8 -- कोंच। संवाददाता नगर में स्व-गणना अभियान की शुरुआत शुक्रवार को विधायक मूलचंद्र निरंजन आवास से की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को डिजिटल जनगणना के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना से जोड़ना रहा।अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव और कर्मचारियों की मौजूदगी में आयोजित स्व गणना योजना में डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं ईओ ने स्वयं स्व-गणना कर अभियान का शुभारंभ किया और लोगों से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय भागीदारी की अपील की। ईओ मोनिका उमराव ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या का आंकड़ा जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है। सही और सटीक जानकारी मिलने से सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और अन्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर सकती ...