श्रावस्ती, मई 22 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जनगणना के तहत गुरुवार से आवास गणना व मकान सूचीकरण का काम शुरू हो गया है। गणना की शुरूआत जिलाधिकारी से शुरू की गई। जनगणना कर्मियों ने जिलाधिकारी आवास पहुंच कर डीएम अन्नपूर्णा गर्ग से आवास संख्या आदि की जानकारी ली और आवास गणना प्रक्रिया पूर्ण की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 भारत की प्रथम व्यापक डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें टैब मोबाइल आधारित डेटा संकलन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा सात मई से 21 मई 2026 तक उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर परिवार, आवास, उपलब्ध सुविधाओं एवं सामाजिक-आर्थिक जानकारी का संकलन करेंगे। जनसामान्य को चाहिए कि जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें। जनगणना कार्य पूर्णतः गोप...