जनगणना राष्ट्र निर्माण का आधार : डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय
गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर। जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को सफल बनाने के उद्देश्य से तारामंडल रोड स्थित हरि सहाय लॉ कॉलेज, तालकंदला (नरही) में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में जनगणना पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना की जानकारी दी गई। स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जिसके तहत लोग स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर रहे हैं। सबसे पहले पोर्टल पर जाकर राज्य का चयन करना होगा और सत्यापन कोड भरना होगा। प्राचार्य डॉ. उपाध्याय ने जनगणना को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए सभी से इसमें सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.