झांसी, अक्टूबर 7 -- झांसी,संवाददाता। भारत की जनगणना के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना कार्य को पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ कराने के लिए फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय विश्वविद्यालय झांसी के मशरुम हॉल एवं हनी वी हाल में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख जनगणना अधिकारी/ जिलाधिकारी गौरांग राठी के वर्चुअल संबोधन के साथ किया गया। वर्चुअल संबोधन में प्रमुख जनगणना अधिकारी ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में आंकड़ों की शुद्धता सबसे अहम होती है। यह भी पढ़ें- जनगणना की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं की दी ट्रेनिंग यह भी पढ़ें- जनगणना के लिए ट्रेनर तैयार, अब संभालेंगे कमान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...